सीएआरआई में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए छाया/फलदार पौधे
बरेली, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रकृति के महत्व को समझाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान के नए परिसर में नीम, आंवला, अमरूद आदि के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संस्थान के निदेशक (का.) डॉ. संदीप सरन ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी कैलाश चंद्र तकनीकी अधिकारी जयदीप अरोड़ा, कपिल शर्मा,प्रदीप कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।पौधरोपण के इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएआरआई ने हरित परिसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की, जो न केवल जैव विविधता को बढ़ावा देगा, बल्कि आने वाले समय में संस्थान की जलवायु संवेदनशीलता को भी सशक्त बनाएगा।